भाजपा के लोग जरमुंडी की घटना का राजनीतिकरण करने में लगे हैं: आभा सिन्हा

img

रांची, शनिवार, 08 अक्टूबर 2022। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने जरमुंडी में युवती को अपराधियों द्वारा जलाकर मार डालने की घटना की आज निन्दा करते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल रघुवर सरकार के शासनकाल से हीं हावी है और तत्कालीन हेमन्त सरकार के शासनकाल में इसपर लगाम लगाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है लेकिन भाजपा के लोग इसका राजनीतिकरण करने में लगे हैं। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक शासनकाल भाजपा का रहा है और रघुवर सरकार के शासनकाल के दौरान अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया गया, जिसके कारण उनका मनोबल चरम सीमा पर था और इस दौरान महिलाओं के साथ रेप, हत्या, बलात्कार आदि घटनाऐं आम हो गयी थी, जिसके वजह से महिलाऐं अपने आपको असुरक्षित महसूस करने को विवश थी।

उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के शासनकाल के दौरान महिलाओं के साथ रेप, हत्या, बलात्कार आदि घटनाऐं अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी थी, जिसे महागठबंधन की हेमन्त सरकार ने अपने शासनकाल में कम करने का प्रयास किया है। महागठबंधन सरकार के शासनकाल के दौरान प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से प्रभावी है और अपराधियों पर लगाम कसने में अपनी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता पर रहना चाहती है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। भाजपा के नेताओं द्वारा उनके शासनकाल में उपजे ऐसी घटनाओं पर कैसे लगाम लगाया जाय, इसपर विचार करने के बजाय राजनीतिकरण करने में व्यस्त हैं। इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए सामाजिक चेतना जागरूक करने की आवश्यकता है। श्रीमती सिन्हा ने राज्य की हेमन्त सरकार से जरमुंडी में युवती को अपराधियों द्वारा जलाकर मार डालने वाले अपराधियों को फास्ट ट्रे्क कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो सके।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement