कैटरीना कैफ ने फोनभूत का मोशन पोस्टर शेयर किया
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म फोनभूत का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोनभूत में कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की मुख्य भूमिका है।फोनभूत का एक नया मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। इस मोशन पोस्टर को कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ट्रेलर के रिलीज डेट की जानकारी दी है। फिल्म का ट्रेलर 10 अक्टूबर को रिलीज होगा। मोशन पोस्टर में फोनभूत के तीनों स्टार्स एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं।फिल्म फोनभूत एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया है। वहीं, रितेश सिंधवानी और फरहान अख्तर ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 04 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
