ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट से तुलना किए जाने पर मौनी रॉय ने कह डाली ये बात
अभिनेत्री मौनी रॉय को हाल ही आयान मुखर्जी की मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में देखा जा चुका है। मूवी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में दिखाई दिए, जबकि मौनी विलेन के किरदार में दिखाई दिए है। मूवी में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सराहना भी मिली। इसी दौरान हाल ही में उन्होंने अपने रोल की तुलना आलिया भट्ट से करने पर रिएक्ट भी कर दिया है। दरअसल, ‘ब्रह्मास्त्र’ में मौनी रॉय की भूमिका लेकर एक फैन ने कमेंट भी कर दिया है आलिया भट्ट की तुलना में मौनी का किरदार कहीं अधिक महत्वपूर्ण था। इस पर अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू प्रतिक्रिया देते हुए बोला है कि- इस तरह के सवाल पूछ कर कंट्रोवर्सी क्रिएट करने की जरूरत नहीं है, मेरा रोल मेरा था, मेरी जिम्मेदारी खलनायक की भूमिका निभाने की थी और मैंने अपना ध्यान इसी पर केंद्रित किया, बेस्ट दिया।
मौनी ने इस बारें में बोला है कि मुझे दर्शकों की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स अच्छे लग रहे है। हालांकि जुनून का किरदार इतना पॉवरफुल होगा कि दर्शकों को पसंद आने वाला है, जिसका मुझे अंदाजा नहीं था। यह पूछे जाने पर कि मूवी में लीड अभिनेत्री कहलाने और मूवी को अपने दम पर चलाने के बारे में क्या महसूस करती हैं तो मौनी ने कहा कि ऐसा लगता है कि लोग सच में प्यार देने में लगे हुए है। ये भी लगता है कि बरसों से की गई कड़ी मेहनत रंग ला रही है, जब आप अपनी मेहनत का फल देखते हैं तो वाकई बहुत अच्छा लगता है, लेकिन ये सबकी मूवी है।
खबरों का कहना है कि अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' 4 सितंबर को पर्दे पर रिलीज की गई थी। मूवी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रॉय के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
