पेरिस फैशन वीक में छाया दीपिका का लुक, हर कोई कर रहा है तारीफ
बाॅलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कभी भी फैंस को अपने ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लुक्स से इंप्रेस करना कभी नहीं भूल पाती। दीपिका फिलहाल फ्रांस में हैं जहां उन्होंने हाल ही में चल रहे पेरिस फैशन वीक में शिरकत की है। पेरिस फैशन वीक में दीपिका ने अपने शानदार लुक्स से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो दीपिका ने बेज कलर की स्लीवलेस आउटफिट कैरी की थी। उन्होंने ग्लैम मेकअप और डार्क ब्राउन लिप-शेड के साथ अपने लुक को पूरा कर रखा है। जिसके साथ साथ दीपिका ने ब्लैक नी-हाई बूट्स पहने हुए है। कहने की आवश्यकता नहीं है कि वह स्मोकिंग हॉट लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पेरिस फैशन वीक में भाग लिया और लक्ज़री ब्रांड लुई वुइटन के लिए रैंप वॉक भी करती हुई दिखाई दी। फैंस दीपिका की इन फोटोज को बहुत पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट के बारें में बात की जाए तो दीपिका पादुकोण की पाइपलाइन में कई बड़ी रिलीज भी कही गई है। पठान में वह शाहरुख खान के साथ पठान में स्क्रीन साझा करने वाली है। जिसके साथ साथ वह 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग भी कर रही हैं जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं। दीपिका द इंटर्न के हिंदी रीमेक में भी दिखाई देने वाली है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
