'ऐ वतन मेरे वतन' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करेंगी सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान 'ऐ वतन मेरे वतन' से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। सारा अली खान 'ऐ वतन मेरे वतन' में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। सारा ,उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। 'ऐ वतन मेरे वतन' धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर निर्देशित करेंगे। वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है। गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस 'कांग्रेस रेडियो' की शुरुआत की थी। इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
