ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आयेगी सुष्मिता सेन
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिा सेन अपनी आने वाली वेबसीरीज में ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आयेगी। सुष्मिता सेन ने अपनी आने वाली वेबसीरज की शूटिंग शुरू कर दी है। इस वेब सीरीज में सुष्मिता ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आएंगी, जिसे मराठी फिल्ममेकर रवि जाधव निर्देशित कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता की यह वेबसीरीज ट्रांस एक्टिविस्ट गौरी सावंत की बायोग्राफी पर आधारित है। सीरीज में 06 एपिसोड होंगे, जिसमें गौरी की लाइफ के अलग-अलग फेज दिखाए जाएंगे। वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि आखिर किस तरह गौरी सावंत भारत की पहली ट्रांसजेंडर मां बनीं। बताया जा रहा है कि सुष्मिता सेन इस रोल को करने के काफी एक्साइटेड हैं। यह वेबसीरीज आम ट्रांसजेंडर की कहानी से बिल्कुल अलग है। यह गौरी और उनकी एडॉप्ट की हुई बेटी की कहानी है, जिसके लिए उन्हें समाज से लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
