17 फरवरी को रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म 'मैदान'
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी। अजय देवगन की फिलम 'मैदान' सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधरित है, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। यह भारतीय फुटबॉल के स्वर्ण युग पर आधारित है।अमित रवींद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित 'मैदान' में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष की भी अहम भूमिका हैं। जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, आकाश चावला और अरुणव जॉय सेनगुप्ता द्वारा निर्मित मैदान की पटकथा और संवाद साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह द्वारा लिखे गए हैं। यह फिल्म पहले इस वर्ष 03 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म अगले साल 17 फरवरी को रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
