शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 30 सितंबर 2022। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। थरूर ने यहां पार्टी मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को उनके कार्यालय में अपना नामांकन पत्र सौंपा। इससे पहले थरूर ढोल-नगाड़े की थाप के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) मुख्यालय पहुंचे।
नामांकन दाखिल करने से पहले थरूर ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत के लिए 21वीं सदी की राह बनाने वाले व्यक्तित्व को आज सुबह श्रद्धांजलि दी।’’ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शब्दों को दोहराते हुए कहा, ‘‘ भारत एक पुराना, लेकिन एक युवा राष्ट्र है ... मैं मानवता की सेवा में भारत के मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी राष्ट्रों से आगे होने का सपना देखता हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Similar Post
-
राष्ट्रपति मुर्मू ने राजस्थान में सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया
नई दिल्ली, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ...
-
अरुणाचल प्रदेश दौरे के अंतिम दिन सहकारिता सम्मेलन में शामिल होंगे शाह, एनडीआरएफ परिसर का उद्घाटन करेंगे
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अर ...
-
विकिरण के खतरे को लेकर वल्लारपदम कंटेनर टर्मिनल के चालकों ने विरोध प्रदर्शन वापस लिया
कोच्चि, रविवार, 22 नवम्बर 2026। कोच्चि स्थित डीपी वर्ल्ड द्वारा ...
