अनोखे अंदाज में फाल्गुनी पाठक के सपोर्ट में आईं शिल्पा शेट्टी
फाल्गुनी पाठक को लोग बहुत पसंद करते हैं। वह इन दिनों टॉकिंग पॉइंट बनी हुई हैं। अपने गानों से उन्होंने सभी का दिल जीता है और आज भी वह लोगों को अपने गानों से खुश कर देती हैं। हालाँकि नेहा कक्कड़ के नए गाने 'ओ सजना' को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। फाल्गुनी के गाने का रीमेक बनाने के बाद से नेहा सुर्ख़ियों में है। अब इन सभी के बीच शिल्पा शेट्टी फाल्गुनी का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। जी दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांडिया बीट्स पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
सबसे खास बात यह है कि उनके पैर में चोट आई हुई है और वे एक पैर से ही गरबा करने की कोशिश कर रही हैं। जी हाँ और अपने इस वीडियो के साथ शिल्पा ने फाल्गुनी को क्वीन ऑफ डांडिया बताया है। जी हाँ, आप सभी जानते ही होंगे शिल्पा शेट्टी डांस की शौकीन हैं और वे अक्सर डांस करते हुए अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हालाँकि इस बार जो उन्होंने वीडियो शेयर किया, उसने फैंस को चौंका दिया। इस वीडियो की शुरुआत में शिल्पा वॉकर पकड़े नजर आ रही हैं। उसके बाद जैसे ही फाल्गुनी पाठक का गरबा गीत बजना शुरू होता है वह एक पैर पर ही नाचना शुरू कर देती हैं। इस दौरान वह सारे एक्शन सिर्फ हाथ से करती नजर आ रही हैं और अंत में कमर मटकाते दिख रही हैं। इस तरह से यह जाहिर हुआ है कि शिल्पा ने फाल्गुनी का सपोर्ट किया है और कई यूजर्स ने इस वीडियो के कमेंट में यही बताया है कि शिल्पा ने फाल्गुनी का सपोर्ट किया है।
Similar Post
-
आयुष्मान ने साझा किया ‘साड़ी गली’ का नया वर्जऩ
बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ ...
-
मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदा ...
-
महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रि ...
