अक्षरा सिंह का गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक रिलीज
भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह के गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। अक्षरा सिंह ने 'चौसठ जोगिनिया माई' के फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा कि मेरे नए देवी गीत का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। यह मेरे चैनल से जल्द ही रिलीज होगा। उन्होंने लिखा कि एक नया अवतार और एक अथक प्रयास से इस बार माता रानी और आपके लिए। जय माता दी। गौरतलब है कि 'चौसठ जोगिनिया माई' गाने में अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और इसके म्यूजिक वीडियो में भी वह नजर आने वाली हैं। इस गाने के गीतकार मनोज मतलबी हैं और संगीतकार शिशिर पांडे हैं। वीडियो डायरेक्टर एम.के.गुप्ता जॅाय(मनोज), संचालक बिपिन सिंह हैं।गाना 'चौसठ जोगिनिया माई' अक्षरा सिंह के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जायेगा। इस गाने में अक्षरा के साथ तकरीबन 80 डांसर नजर आने वाली हैं।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
