सोनाक्षी सिन्हा ने 35 दिनों में पूरी की 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी आने वाली फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है। सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने भाई कुश एस सिन्हा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस फिल्म की शूटिंग 35 दिनों में पूरी कर ली है।। इस फिल्म का 40 दिनों का शेड्यूल था, लेकिन टीम ने इसे 35 दिनों के रिकॉर्ड समय में ही पूरा कर लिया। अब सेट से सोनाक्षी की एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फिल्म की जल्दी शूटिंग खत्म होने को सेलिब्रेट कर रही हैं और टीम को केक खिला रही हैं। 'निकिता रॉय और द बुक ऑफ डार्कनेस' को वर्ष 2023 में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को निकी भगनानी, जैकी भगनानी और अंकुर टकरानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म एनवीबी के बैनर तले बन रही है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
