बनाएं ''आम के मालपुए''
सामग्री
- गेंहू का आटा-1 कप
- आम- 2 पीस
- दूध-1/2 कप
- शहद-2 स्पून
- घी-1/2 कप
- चीनी-1/2 कप
- बारीक कटे हुए नारियल-2 स्पून
- इलाइची पाउडर-1/2 स्पून
- बारीक कटे हुए बादाम और काजू
विधि-
- सर्वप्रथम आप एक बर्तन में गेहूं का आटा और दूध मिलाकर एक घंटे के लिए अलग रख दे.
- दूसरे चरण में आप इसमें आम का गूदा, शहद, बारीक कटा हुआ नारियल, चीनी और इलाइची पाउडर मिलाना है. इसको गाढ़ा बनाने के लिए इसमें थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से हिला लें.
- इसके बाद कम आंच पर एक पैन में घी डालकर गरम कर ले. जब घी गरम हो जाए तो पैन पर घोल को डालना शुरू कर दे. इसके बाद घोल को अच्छे से पकने दें. दोनों साइड को अच्छी तरह से लाल होने दें. जब ये अच्छी तरह से तैयार हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें.
- अब आखिरी स्टेप में एक प्लेट में मालपुआ डालकर उसमें बादाम, पिस्ता और किशमिश से सर्व कर लें. इसके साथ रबड़ी भी मिला सकते हैं.
