इंडियन 2 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है काजल अग्रवाल
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आने वाली फिल्म इंडियन 2 के लिये कड़ी मेहनत कर रही है। काजल अग्रवाल जल्द ही कमल हासन के साथ इंडियन 2 में एक्शन अवतार में नजर आएंगी। काजल अग्रवाल ने अपने रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। काजल अग्रवाल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में काजल, जिम में अपने ट्रेनर के साथ कलारीपयट्टू की प्राचीन मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने तलवारबाजी भी की है। वीडियो में काजल ब्लैक कलर का टैंक टॉप पहने नजर आ रही हैं। स्टिक फाइटिंग, स्वर्ड फाइटिंग के साथ-साथ स्ट्रेचिंग और कॉम्बैट ट्रेनिंग भा करती दिख रही हैं। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
