मालम पित्ता पित्ता गाने पर बच्चों संग कैटरीना कैफ ने मचाया धमाल
बी टाउन फैन्स के बीच कैटरीना कैफ को खूब पसंद किया जाता है। वह अपने डांस मूव्स को लेकर सभी के दिलों में बसी हैं। अब तक आप सभी ने कैटरीना कैफ को 'चिकनी चमेली', 'काला चश्मा', 'शीला की जवानी' जैसे कई डांसिंग नंबर्स में देखा होगा। उनका बेहतरीन डांस सभी को पसंद आता है। कैटरीना कैफ को अब तक कई अच्छे-अच्छे मूव्स करते हुए देखा जा चुका है। अब इन सभी के बीच उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है। जी दरअसल इस नए वीडियो में कैटरीना कैफ अपनी किसी लेटेस्ट डांसिंग नंबर पर नहीं बल्कि स्कूल स्टूडेंट्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। जी दरअसल उनका लेटेस्ट वीडियो किसी इवेंट के तहत स्कूली बच्चों के बीच एंजॉय करने का है।
मिली जानकारी के मुताबिक कैटरीना कैफ माउंटेन व्यू स्कूल के बच्चों के साथ डांस कर रही हैं। जी हाँ और इस समय एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कैटरीना कैफ सिंपल डांस स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। जी हाँ और इस डांस वीडियो में कैटरीना कैफ नॉन ग्लैम लुक में बिलकुल सिंपल दिख रही हैं। जी दरअसल साउथ इंडस्ट्री के हिट सॉन्ग मालम पित्ता पित्ता गाने पर कैटरीना कैफ बच्चों के साथ डांस स्टेप्स मैच करने की कोशिश करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनकी हंसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इस बच्चों के इस क्वालिटी टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं।
काम के बारे में बात करें तो कैटरीना कैफ को आखिरी बार रोहित शेट्टी की पुलिस ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के साथ देखा गया था। वह जल्द मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। उसके बाद वह फिल्म 'फोन भूत' और विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' भी नजर आने वाली हैं।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
