आयुष्मान की फिल्म 'डॉक्टर जी' का गाना 'हर जगह तू' रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' का गाना 'हर जगह तू' रिलीज हो गया है। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'डॉक्टर जी' कैंपस कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में आयुष्मान एक मेडिकल छात्र की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में रकुल प्रीत और शेफाली शाह की भी अहम भूमिका है। डॉक्टर जी का पहला गाना 'हर जगह तू' रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक गाने में, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह के लिए अपना प्यार जताते नजर आ रहे हैं। हर जग तू गाने को सुल्तान सुलेमानी ने कंपोज किया है, जबकि गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। यह गाना राज बर्मन ने गाया है।इस फिल्म की कहानी एक मेल डॉक्टर के गायनेकोलॉजिस्ट बनने पर आधारित है।'डॉक्टर जी' में डॉ फातिमा सिद्दीकी के किरदार में रकुल प्रीत और डॉ नंदिनी श्रीवास्तव के रूप में शेफाली शाह और आयुष्मान की मां की भूमिका में शीबा चड्ढा दिखेंगी। यह फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
