रणबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना 'रसिया' रिलीज
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया गाना 'रसिया' रिलीज हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है।इस फिल्म का नया गाना 'रसिया' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की रिलीज के बाद इस गाने को रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक गाना में आलिया और रणबीर के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस गाने को श्रेया घोषाल और तुषार जोशी ने अपनी आवाज दी है। जबकि इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गौरतलब है कि अयान मुखर्जी के निर्देशन बनी 'ब्रह्मास्त्र' 09 सितंबर को भारत की 5,019 स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 3,894 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर करण जौहर हैं। इसमें रणबीर कपूर ,आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, डिंपल कपाड़िया और नागार्जुन अक्किनेनी लीड रोल में हैं। यह फिल्म 5 भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
