सिल्वर शॉर्ट्स में किम ने लगाया ग्लैमर का तड़का
हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस किम कार्दशियन को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी बात के चलते चर्चाओं में बनी रहती है, इतना ही नहीं वह हमेशा ही अपने फैंस को खुश रखने के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती है, वहीं इस बार एक्ट्रेस किम कार्दशियन अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीर से लोगों का खूब दिल जीतती हुई दिखाई दे रही है। अब हाल ही में किम ने अपनी कुछ स्टनिंग फोटोज साझा की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस इन्हें जमकर लाइक करने लगे है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो इन तस्वीरों में किम कार्दिशियन सिल्वर कलर के टू पीस में बहुत हॉट लग रही हैं। जिसके ऊपर से उन्होंने ब्लैक कलर का कोट कैरी कर रखा है। न्यूड मेकअप और बालों का हाई बन बनाए अभिनेत्री अपना दिलकश अंदाज दिखा रही हैं। फैंस उनकी फोटोज को देख मदहोश होने लगे है। खबरों का कहना है कि बीते दिनों किम अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में आ चुकी थी। पति कायने वेस्ट संग अलग होने के उपरांत किम का उनके बॉयफ्रेंड पीट डेविडसन से भी ब्रेकअप हो गया था। अभिनेत्री कॉमेडियन पीट डेविडसन को बीते 9 माह से डेट कर रही थीं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है।
Similar Post
-
आयुष्मान ने साझा किया ‘साड़ी गली’ का नया वर्जऩ
बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ ...
-
मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदा ...
-
महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रि ...
