शूटिंग हादसे का शिकार हुई ऑस्कर विनर केट विंसलेट
हॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस केट विंसलेट को लेकर बड़ी खबर सुनने के लिए मिली है। खबर है कि क्रोएशिया में अपनी अपकमिंग ड्रामा पीरियड मूवी 'ली' की शूटिंग कर रही केट विंसलेट शूटिंग सेट पर हादसे का शिकार हो चुकी है। वह शूटिंग के दौरान सेट पर गिर गई। बताया जा रहा है गिरने के कारण से केट के पैर में चोट लगी है और उनको हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है हालांकि अपडेट ये भी आ रहा है कि केट विंसलेट को अधिक गंभीर चोट नहीं आई।
अंग्रेजी वेब साइट की खबर के मुताबिक मूवी की शूटिंग के बीच केट विंसलेट फिसल गई हैं इसके कारण से उनको तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी मेडिकल टेस्ट हुआ है। कहा गया है कि केट विंसलेट ज्यादा गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुई। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि विंसलेट एक हफ्ते के अंदर निर्धारित समय पर मूवी ली की शूटिंग की शुरुआत फिर से करने वाली है।
बता दें कि केट विंसलेट के चोटिल होने की वजह से ऐतिहासिक ड्रामा पीरियड मूवी 'ली' की शूटिंग को बीच में रोक दिया गया था। ये फिल्म फोटोग्राफर ली मिलर के जीवन पर आधारित है। ये वही ली मिलर हैं, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान संवाददाता के रूप में कार्य को पूरा किया है। बता दें कि केट विंसलेट ने वर्ष 1997 में आई हॉलीवुड की सबसे पॉपुलर मूवी टाइटैनिक में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था। इस मूवी के लिए केट विंसलेट का नाम ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ था हालांकि 46 वर्ष की अभिनेत्री केट विंसलेट को साल 2009 फिल्म द रीडर के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
