आयुष्मान की फिल्म 'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को रिलीज होगी
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और शेफाली शाह अभिनीत बहुप्रतीक्षित मेडिकल कैंपस कॉमेडी-ड्रामा, 'डॉक्टर जी' 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पहला पोस्टर रिलीज होने की घोषणा के दिन से ही दर्शकों के मन में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है। अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'डॉक्टर जी' जो एक कैंपस कॉमेडी-ड्रामा है। इस फिल्म में अभिनेता आयुष्मान एक मेडिकल छात्र की भूमिका निभा रहे हैं। वह अद्वितीय भूमिकाओं को निभाने के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर 'डॉक्टर जी' का पोस्टर साझा किया और लिखा, ''ज़िंदगी है मेरी फुल ऑफ़ गुगली .. चाहिये था ऑर्थोपेडिक्स, पर बन गया डॉक्टर जी.. फिल्म को देखने के लिए तैयार हो जाओ, डॉक्टर जी 14 अक्टूबर से सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। 'डॉक्टर जी' के कलाकारों में डॉ फातिमा सिद्दीकी के रूप में रकुल प्रीत और डॉ नंदिनी श्रीवास्तव के रूप में शेफाली शाह और अभिनेता आयुष्मान की मां की प्रमुख भूमिका में शीबा चड्ढा दिखेंगी। जंगली पिक्चर्स की आने वाली स्लेट में 'वो लड़की है कहां?', 'डोसा किंग', 'उलज' और 'क्लिक शंकर' फिल्में भी शामिल हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
