आयुष्मान खुराना के साथ काम करेंगी सामंथा रुथ प्रभु!
दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। सामंथा रुथ प्रभु हिंदी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2 ’के जरिए डेब्यू कर चुकी हैं। इस सीरीज में सामंथा ने नेगेटिव किरदार निभाया था लेकिन दर्शकों को सामंथा की एक्टिंग खूब पसंद आई थी। सामंथा अब बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार है। चर्चा है कि सामंथा,आयुष्मान खुराना के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म के जरिए इंडस्ट्री में डेब्यू कर सकती हैं। सामंथा ने आयुष्मा खुराना के साथ दिनेश विजान के इस प्रोजेक्ट को साइन किया है। सामंथा रुथ प्रभु इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक राजकुमारी का किरदार निभाती नजर आ सकती हैंवहीं इस फिल्म में आयुष्मान खुराना वैम्पायर के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी नीरेन भट्ट ने लिखी है वहीं फिल्म को अमर कौशिक द्वारा निर्देशित किया जाएगा।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
