रात में सोने से पहले कभी ना करें ये काम वरना स्किन हो जाएगी खराब

img

चेहरे की स्किन का ख्याल रखना सबसे अहम है क्योंकि अगर चेहरा खराब हो जाता है तो सब कुछ ख़राब हो जाता है। जी दरअसल सोने के पहले, कई सारे लोग कुछ न कुछ गलतियां करते हैं, जिससे उनकी स्किन अच्छी नहीं, बल्कि खराब हो जाती है। आज हम आपको उन्ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

  • बेड पर फोन यूज ना करें- अगर आप रात में बेड पर फोन का इस्तेमाल करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल दे। जी दरअसल फोन में कई सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो आपके कान और चेहरे पर ट्रांसफर हो जाते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन खराब हो सकती है।
  • भरपूर नींद लें- नींद की कमी से भी स्किन खराब हो सकती है क्योंकि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होगी तो ये सबसे पहले आपके चेहरे पर नजर आएगी। इसी के साथ ही आपको मुंहासे भी हो सकते हैं।
  • हॉट शॉवर- रात में सोने से पहले कभी हॉट शॉवर नहीं लेना चाहिए। जी दरअसल यह बॉडी और स्किन दोनों के लिए सही नहीं है। आपको बता दें कि गर्म पानी आपकी स्किन से नमी को हटा देता है।
  • पेट के बल सोना- पेट के बल सोना भी आपके स्किन के लिए ठीक नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे में आपका चेहरा तकिए से दबाता है और आपकी स्किन में खिंचाव आता है। ऐसा होने से आपके चेहरे पर झुर्रियों या महीन रेखाएं पड़ जाती हैं।
  • चेहरा धोएं- सोने से पहले आप अपना चेहरा धो सकते हैं। वहीं अगर आपने मेकअप किया है तो इसे साफ करके ही सोएं, वरना आपको स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement