ऋतिक रौशन ने शेयर किया विक्रम वेधा का बीटीएस वीडियो
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रौशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है।फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। ऋतिक रौशन ने विक्रम वेधा का एक बीटीएस वीडियो साझा किया है, जिसमें विक्रम यानी सैफ अली खान एक्शन सीन्स को फिल्माते दिख रहे हैं।इस बीटीएस वीडियो में एक्शन, टीम वर्क और सेट पर स्टार्स की मस्ती की झलक दिख रही है। वीडियो की शुरुआत में सैफ अली खान फिल्म के निर्देशक से बात कर रहे है और फिल्म के एक्शन सीन्स को शूट करने के लिए उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं। बीटीएस वीडियो को ऋतिक रोशन में ट्वीट करते हुए लिखा, 'पागल, हिम्मती और निर्दयी है विक्रम। गौरतलब है कि तमिल फिल्म विक्रम वेधा में आर माधवन और विजय सेथुपति लीड रोल में थे। ऋतिक रौशन ,विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए एक शातिर अपराधी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान आर. माधवन द्वारा निभाई एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं।यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
