शादी से पहने दूल्हा-दुल्हन बने ऋचा-अली, फोटोज हो रहीं हैं वायरल
बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल बहुत समय से अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। जी दरअसल दोनों काफी समय से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन दोनों की शादी अब होने वाली है। कपल 6 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है और फैंस दोनों को दूल्हा-दुल्हन के गैटअप में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालाँकि इन सभी के बीच ऋचा और अली ने हाल में एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
जी हाँ और इस खूबसूरत फोटोशूट की ये तस्वीरें ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आप देख सकते हैं हर तस्वीर में कपल अलग गेटअप में अलग-अलग पोज देता नजर आ रहा है। जी दरअसल एक तस्वीर में ऋचा पिंक लहंगा पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अपने होने वाले पति के साथ बैठ जबरदस्त पोज दे रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में ऋचा-अली ग्रे अटायर में बेहद कमाल लग रहे हैं और एक दूजे की बाहों में रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं।
आप सभी को बता दें, ऋचा चड्ढा और अली फजल दो साल पहले ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे, हालांकि कोरोना महामारी के कारण दोनों की शादी पोस्टपोन हो गई। वहीं अब कपल 6 अक्टूबर को सात फेरे लेने वाला है। दोनों की शादी में 400 मेहमान शामिल होने वाले हैं और दोनों शादी के बाद रिसेप्शन 7 अक्टूबर को होने वाला है और इसमें भी कई मेहमान आएँगे।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
