चाहते हैं अच्छा और लंबा जीवन तो रोज खाए यह एक फल

img

अंगूर खाना कई लोगों को बहुत अच्छा लगता है और हर उम्र के लोग अंगूर को बड़े स्वाद के साथ खाते हैं। जी दरअसल ऐसा मना जाता है अंगूर में कई पोषक तत्व होते हैं, जो लोगों को निरोगी रखकर लंबी जिंदगी जीने में मदद करते हैं। जी हाँ और इसका खुलासा एक हालिया स्टडी में भी हुआ है। जी दरअसल पश्चिमी देशों में अधिकतर लोग हाई फैट वाली डाइट लेना पसंद करते हैं, जिससे लिवर से संबंधित परेशानियों हो जाती हैं। आपको बता दें कि वर्तमान समय में भारत में भी लिवर संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए सभी को अपने खाने पीने का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हालाँकि जो नई स्टडी हुई है उसमे बताया गया है कि कैसे अंगूर को डाइट में शामिल करने से बीमारियों से राहत मिलेगी ? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

क्या कहती है स्टडी- सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक अपने एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों के कारण अंगूर फैटी लिवर के खतरे को कम कर सकता है। जी हाँ और यह स्टडी कैलिफोर्निया ग्रेप्स कमीशन की आर्थिक मदद से की गई थी। आपको बता दें कि इस स्टडी में कहा गया है कि हर दिन 2 कप अंगूर खाने से हेल्थ बेहतर होती है और कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। जी हाँ और ऐसा होने से आप लंबी जिंदगी जी सकते हैं। जी दरअसल यह स्टडी चूहों पर की गई थी।

वहीं जानकारों के मुताबिक हाई फैट फूड्स का सेवन करने वाले लोगों को फैटी लिवर और सिरोसिस का रिस्क ज्यादा होता है और लंबे समय तक इस समस्या को इग्नोर करने से लिवर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। इसके अलावा शोधकर्ताओं का कहना तो यह भी है कि अंगूर का सेवन करना सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement