आर्या बब्बर की फिल्म दो अजनबी का पोस्टर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता आर्या बब्बर की आने वाली फिल्म 'दो अजनबी' का पोस्टर रिलीज हो गया है। 'ब्लाकबस्टर फिल्म एंटरटेनमेंट' एवं 'पी० के० एंटरटेनमेंट' के बैनर तले बन रही फिल्म दो अजनबी का निर्माण प्रोड्यूसर सूरज शर्मा एवं अनु मित्रा द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में आर्य बब्बर और अंकित बाठला की मुख्य भूमिका है। फिल्म के निर्देशक संजीव कुमार राजपूत ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ''प्यार कभी मरता नहीं, प्यार का कोई अंत नहीं है, इसकी कोई हदें नहीं हैं'। फिल्म दो अजनबी में अंकित बाठला एवं आर्य बब्बर की हीरोइन अनु मित्रा हैं जो इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उनके साथ-साथ इस फिल्म में सूरज शर्मा, सनी ठाकुर एवं रॉकी योजो ने अन्य महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
