ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म 'पोन्नियन सेलवन पार्ट 1' बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे अरसे के बाद वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में तमिल के ताकतवर चोल सम्राज्य का इतिहास देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 30 सितंबर को पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी होंगे। यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के 1955 में लिखे गए उपन्यास 'पोन्नियन सेल्वन' पर आधारित है। फिल्म की कहानी 10वीं सदी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। यह फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति संघर्ष की कहानी बयां करेगी। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
