शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को दिये टिप्स
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने फैंस को पांच टिप्स दिए हैं। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर 'द फाइव अफर्मेशन्स आई लव' शीर्षक के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पांच बिंदु थे, मैं अपने विचारों और भावनाओं का मालिक हूं। मैं खुद पर विश्वास करता हूं और अडिग हूं। मेरे जीवन के सभी अनुभव मुझे अनोखा बनाते हैं। मैं खुश हूं। मेरे पास काफी कुछ है। शिल्पा ने लिखा, अपने आप को उन चीजों की याद दिलाने में कभी देर नहीं होनी चाहिए जो आपके जीवन को प्रभावित करने की शक्ति रखती है। सबसे महत्वपूर्ण बात कि अपनी क्षमताओं और ताकत पर कभी संदेह नहीं करना चाहिए। अपनी असफलताओं को जानना भफी जरूरी है।इसके अलावा, याद रखें कि आपके शब्द और आपके विचार आपके सबसे शक्तिशाली हथियार हैं। उनका बुद्धिमानी से उपयोग करें। क्योंकि अच्छा या बुरा, वे प्रकट होंगे।अपने मन, शरीर और आत्मा को एक रेखा में लाएं और फिर देखें जादू। मुस्कुराते रहें!
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
