बनाएं ''मटर का शोरबा''
सामग्री:
- 2 कप हरी मटर (उबली हुई)
- 2 कप पालक (उबला हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 4 कली लहसुन की
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक का
- 2 हरी मिर्च
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 2 तेज पत्ता
- 1 इलायची
- 1 टुकड़ा दालचीनी
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
- सजावट के लिए
- 1 टेबलस्पून क्रीम
मटर शोरबा बनाने की विधि:
- इसके बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें। अब हरी मटर और पालक को भी पीस कर प्यूरी तैयार करें। इसके बाद मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें। अब तेल के गरम होते ही जीरा, इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर भूनें। इसके बाद जीरे के चटकते ही प्याज डालकर भूनें। अब प्याज के भुनते ही अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद मटर और पालक की तैयार प्यूरी डालकर पांच मिनट तक पकाएं। अब जरूरत के अनुसार नमक और पानी और डाल दें। इसके बाद 2-4 मिनट तक उबालकर आंच बंद कर दें। लीजिये तैयार है हरी मटर का शोरबा। आप इसे क्रीम से गार्निश कर सर्व करें।
