तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'बबली बाउंसर' की कहानी एक यंग फीमेल बाउंसर के इर्द-गिर्द घुमती है। तमन्ना ने इस फिल्म में लेडी बाउंसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। बबली बाउंसर के ट्रेलर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के वॉइस ओवर से होती हैं, जहां वह फतेहपुर बेरी नाम के एक गांव के बारे में बताते हैं, इसे बाउंसर्स का गांव भी कहा जाता है।इसके बाद एंट्री होती है तमन्ना भाटिया की, जो फिल्म में बबली नाम की एक लेडी बाउंसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं सौरभ शुक्ला उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साहिल वैद और अभिषेक बजाज भी हैं।बबली बाउंसर 23 सितंबर को ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
