आलिया भट्ट ने तेलुगु में गाया केसरिया गाना
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने तेलगु में केसरिया गाना गाया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म के प्रमोशन के लिये देानो सितारे हैदराबाद पहुंचे।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस दौरान अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए तेलुगु दर्शकों को रिझाने की कोशिश करते दिखे। आलिया भट्ट ने फिल्म के चार्ट बस्टर गाने केसरिया को तेलुगु में गाकर महफिल लूट ली। वहीं, रणबीर कपूर भी फैंस को रिझाने के लिए तेलुगु भाषा में बात करते दिखे। गौरतलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
