अपनी फेवरेट सिटी के लिए निकली हुई नेहा कक्कड़
बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है और फैंस के साथ अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती है। हाल ही में सिंगर ने प्राइवेट जेट से अपनी कुछ लेटेस्ट फोटोज साझा की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल होने लगी है।
नेहा कक्कड़ ने यह फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है, इसमें उन्हें प्राइवेट जेट में बैठे हुए देखा देख सकते है। इस बीच वह जेट में पालथी लगाए मस्ती के मूड में बैठी हुई दिखाई दे रही है और गोद में तकिया लिए चोकलेट का लुत्फ उठा रही हैं। इस बीच वह ब्लैक आउटफिट में बहुत स्टनिंग लग रही हैं। इन फोटोज को साझा करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा-मेरे पसंदीदा शहर के लिए उड़ान! चलोगे?Btw.. 5 सितंबर को क्या आ रहा है?
नेहा कक्कड़ की इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी फोटोज पर जमकर प्यार लुटाने में लगे हुए है। वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो नेहा कक्कड़ का सॉन्ग ‘बारिश में तुम’ जल्द ही यानी 5 सितंबर को आउट होने लगा है। सॉन्ग को नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने मिलकर अपनी आवाज दी है। इसका म्यूजिक शोकिड ने दिया है। वहीं लिरिक्स वक़्त गुलाटी के हैं। वीडियो में जैद दरबार और गौहर खान की की लविंग केमिस्ट्री देखने के लिए मिलने वाला है। हाल ही में नेहा ने गाने का टीजर भी साझा किया है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
