बेटे संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख़ खान
सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान के छोटे बेटे अबराम खान, गणेश चतुर्थी के मौके पर बीते गुरुवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। जी हाँ और आप सभी जानते ही होंगे शाहरुख के परिवार ने अपने घर 'मन्नत' में भी गणेश चतुर्थी का त्यौहार सेलिब्रेट किया। जी दरअसल बीते बुधवार को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि उन्होंने अपने छोटे बेटे अबराम के साथ घर पर गणपति जी का स्वागत किया है।
उस दौरान शाहरुख ने पोस्ट में लिखा था, 'मैंने और छोटे बेटे ने घर पर गणपति जी का स्वागत किया। इसके बाद के मोदक बहुत स्वादिष्ट थे। सीख ये है कि कड़ी मेहनत, दृढ निश्चय और ईश्वर में विश्वास से, आप अपने सपने जी सकते हैं। सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।' उस तस्वीर में भगवान गणेश की मूर्ति नजर आ रही थी और साथ में शाहरुख, अबराम की हल्की सी झलक भी दिखी। अब इन सभी के बीच लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे अबराम का वीडियो एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है।
इस दौरान अबराम वाइट टी शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स में पंडाल में पहुंचे नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं उनके साथ शाहरुख और गौरी तो नहीं हैं, मगर बॉडीगार्ड उन्हें घेरे हुए हैं। जी दरअसल अबराम उन स्टार किड्स में से हैं जिनको त्यौहार सेलिब्रेट करने में बहुत खुशी होती है। इसके पहले वो जन्माष्टमी पर भी घर पर दही हांडी सेलिब्रेट करते नजर आए थे। काम के बारे में बात करें तो जल्द शाहरुख खान सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' में नजर आने वाले हैं।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
