पति संग मैक्सिको नाईट पर निकली प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आए दिन चर्चाओं में बनी रहती है। यूं तो हमेशा बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार निक ने बाजी अपने नाम कर ली है। निक ने इंस्टा स्टोरी पर मेक्सिको ट्रिप पर निकलने से लेकर पहुंचने तक की सूचना साझा की। निक इस वक़्त प्रियंका के साथ मेक्सिको सिटी ट्रिप पर हैं। ट्रिप की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, इसमें देसी गर्ल का स्वैग देखने काबिल है।
निक जोनास ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो फोटोज भी साझा की है। एक में तो वह अकेले खड़े हुए कॉफी मग के दिखाई दे रहे है जबकि दूसरी तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई दे रहे है। निक ने व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ येलो प्रिंटेड शर्ट और ब्राउन कलर की पैंट पहने हुए हैं। प्रियंका ने ब्लैक कलर के आउटफिट के साथ ब्लैक बूट पहने बहुत ही स्टाइलिश दिखाई दे रही है। दोनों चेयर पर बैठ कर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रहे हैं।
मेक्सिको सिटी नाइट 1: सिंगर निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा कूल मूड में बैठे हुए नजर आ रहे है और इनका बैकग्राउंड भी बहुत ही शानदार है। अपनी इस फोटोज को साझा कर निक ने कैप्शन में सिर्फ ‘मेक्सिको सिटी नाइट 1’ लिखा है।
इस फोटो में कोई निक जोनास के लुक की तारीफ कर रहा है तो कोई प्रियंका चोपड़ा की। कई फैंस इस जोड़ी को गजब बोल रहे है। इससे पहले प्रियंका और निक के लॉस एंजिल्स वाले घर पर कॉन्टेंट क्रिएटर सारा शरीफ पहुंचीं हई थीं। सारा ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के मेजबानी की तारीफ करते हुए उनके लिविंग रुम का नजारा भी दिखाया था।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
