लारा दत्ता ने शेयर की नो मेकअप लुक फोटोज
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता को अक्सर सुर्ख़ियों में देखा जाता है। लारा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नो मेकअप लुक वाली फोटो पोस्ट की है और इस फोटो के चलते वह सुर्ख़ियों में हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ही पोस्ट में दो तस्वीरें डाली हैं। इनमे पहली फोटो में लारा दत्ता पूरी तरह बिना मेकअप के नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी फोटो में उन्होंने मेकअप किया हुआ है।
आप सभी को बता दें कि इन दिनों नो मेकअप लुक वाली तस्वीरें शेयर करने का एक चलन सा चल गया है। जी हाँ और इससे पहले कई बड़ी एक्ट्रेसेज अपनी बिना मेकअप वाली तस्वीरें शेयर करके फैंस को सरप्राइज कर चुकी हैं। फिलहाल तस्वीरें शेयर करते हुए लारा दत्ता ने लिखा, 'वास्तविक होना। किलर वर्कआउट करने और खुद को पूरी तरह सुखाने के बाद आज रात 7 बजे ये मैं थी। अगली तस्वीर 2 घंटे बाद की है, जब मैं सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हूं। क्या फर्क पड़ता है? सिर्फ इतना ही कि हम में से कोई भी सोकर वैसा नहीं जागता है जैसा हम आमतौर पर जगमगाती हुई तस्वीरों में देखते हैं।' इसी के साथ लारा दत्ता ने लिखा, 'हमें वास्तविक दिखाने के लिए एक छोटा सा गांव काफी है।'
आपको बता दें कि लारा दत्ता ने यह भी कहा कि- 'कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका वक्त कैसा गुजरा है, ये जरूरी है कि आप तैयार हों और खुद को दुनिया के सामने पेश करें।' आप सभी को यह भी बता दें कि लारा दत्ता साल 2000 में मिस यूनिवर्स चुनी जा चुकी हैं और इन दिनों भी वह कई फिल्मों के शूट में व्यस्त हैं।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
