'चकदा एक्सप्रेस' के लिये इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही है अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के लिये इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं। अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिये अनुष्का किसी भी तरह का कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं और जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। अनुष्का इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही हैं जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह मैदान में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अनुष्का खुले आसमान के नीचे लेटी दिखाई दे रही हैं। अनुष्का के बगल में एक बॉल नजर आ रही है।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
