एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ की
नई दिल्ली, गुरुवार, 25 अगस्त 2022। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की तारीफ की है। एसएस राजामौली ने अयान मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की तारीफ की है। राजामौली ने कहा कि अयान ने फिल्म के जरिए एक ऐस दुनिया बनाई है, जिसे बनाना बिलकुल भी आसान नहीं था और जिसे हमने आज से पहले कभी नहीं देखा है। फिल्म में अयान ने दिखाया है कि सारे अस्त्रों से ऊपर और ताकतवर प्यार होता है।यह कोई परियों की कहानी नहीं है, बल्कि कहानी बताने का एक कॉमर्शियल तरीका है। एसएस राजामौली ने कहा, ''फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाया गया है कि प्यार सारे अस्त्रों से ऊपर है।
ब्रह्मास्त्र के बारे में मुझे यह चीज सबसे ज्यादा पसंद आई। फिल्म के जरिए अयान ने दिखाया है कि वानर अस्त्र, जल अस्त्र, अग्नि अस्त्र और ब्रह्मास्त्र, इन सबमें सबसे ज्यादा ताकतवर प्यार ही होता है।अयान ने एक ऐसी दुनिया बनाने का सपना देखा, जो हमने पहले कभी देखी नहीं है। अस्त्रों की वह शानदार दुनिया जो हमने अपने इतिहास अपने पुराणों से सीखी है। मैंने अयान की फिल्म में एक विजन देखा है और मैं इसे सपोर्ट करना चाहता हूं। गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। अयान मुखर्जी निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
