ब्लैक लुक और खुले बाल में कहर ढा रही केंडल जेनर
हॉलीवुड कीं जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल केंडल जेनर को आज के समय में कौन नहीं जानता है, वह हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती है, वहीं अमेरिकन अभिनेत्री केंडल जेनर एक बार फिर से अपने लुक्स की वजह से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। कोई आउटिंग हो या पार्टी लुक..अभिनेत्री हमेशा अपने लुक से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो जाती है। बीते सोमवार केंडल को एक बार फिर स्टाइलिश लुक में Beverly Hills में लंच डेट के लिए स्पॉट किया जा चुका है, इसकी कुछ फोटोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी है।
लुक्स के बारें में बात की जाए तो इस दौरान केंडल जेनर ब्लैक क्रॉप टी-शर्ट के साथ मैचिंग जींस में बेहद स्टाइलिश दिखाई दी। जिसके साथ ब्लैक लैदर स्लीपर्स पहने और हाथ में मैचिंग साइड पर्स कैरी कर रखा था। खुले बाल और चेहरे पर काला चश्मा लगाए अभिनेत्री कैमरे के सामने जबरदस्त पोज देती हुई दिखाई दी है। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक बहुत पसंद आ रहा है। खबरों का कहना है कि 26 साल की केंडल जेनर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय हैं और अपनी लेटेस्ट फोटोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने एलान किया है कि वह एक न्यू Eight Reserve लॉन्च करेगी, जो अगले महीने 19 सितंबर को उपलब्ध होने वाली है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
