अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' का पहला गाना साथिया रिलीज
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'कठपुतली' पहला गाना साथिया रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह स्टारर 'कठपुतली' तमिल फिल्म 'रत्सासन' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का पहला गाना साथिया रिलीज हो गया है। तीन मिनट 42 सेकेंड के इस गाने में अक्षय और रकुल दोनों रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस का रोल में नजर आने वाले हैं। जो अपराधियों को पकड़ने के लिए हर हद को पार कर जाने को तैयार रहते हैं। गौरतलब है कि फिल्म कठपुतली को जैकी भगनानी और दिपशिखा देशमुख के फैमिली बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तले प्रोड्यूस किया जा रहा है। ''कठपुतली'' को रंजीत एम तिवारी निर्देशित कर रहे हैं। तमिल फिल्म ''रत्सासन'' एक साइको किलर की कहानी है, जो स्कूल की बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। इस फिल्म में लीड किरदार एक्टर विष्णु विशाल ने निभाया था।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
