बनाएं ''मोदक''

img

सामग्री-

  • 1 कप नारियल
  • कद्दूकस1 कप गुड़
  • कद्दूकस एक चुटकी जायफल
  • एक चुटकी केसर

शेल तैयार करने के लिएः

  • 1 कप पानी
  • 2 टी स्पून घी
  • 1 कप चावल का आटा

मोदक बनाने की विधि- 

सबसे पहले एक पैन को आंच पर गर्म करके उसमें कद्दूकस किया नारियल और गुड़ डालें। इसके बाद करीब पांच मिनट के लिए मिक्सचर को चलाएं और इसमें जायफल और केसर मिक्स करें। इसके बाद पांच मिनट के लिए दोबारा मिक्सचर को पकाएं। अब आंच से इसे उतार कर साइड रख दें।

मोदक तैयार करने के लिएः 

सबसे पहले।एक गहरे बर्तन में पानी और घी डालकर उबाल लें। फिर इसमें नमक और आटा डालें। अच्छी तरह मिलाएं। बर्तन को ढक कर मिक्सचर को पकने के लिए छोड़ दें। जब मिक्सचर पक कर आधा रह जाए, तो एक स्टील की कटोरी पर थोड़ा घी लगाएं। हल्का गर्म गूंथे हुए आटे को अच्छी तरह गूंथें। अब इसकी गोल छोटी-छोटी लोई बना लें। हल्का दबाएं। इसके बाद फूल के आकार में इसके किनारे तैयार करें। इसके बाद तैयार किया भरावण मिश्रण बीच में रखें और चारों किनारों को जोड़कर इसे बंद कर दें। अब इन्हें मलमल के कपड़े पर रखें। करीब 10 से 15 मिनट के लिए इन्हें भाप में पकाएं। निकाल कर सर्व करें।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement