स्वरा भास्कर की फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म 'जहां चार यार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है फिल्म 'जहां चार यार' में स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ट्रेलर में चार महिलाओं की दोस्ती का मजेदार जर्नी दिखाई गई है। यह फिल्म चार मध्यम वर्ग की महिलाओं की कहानी बताती है, जो किसी ने किसी तरह से झंझट में फंस जाती हैं और इसी सारे शोर और परेशानी से बचने के लिए वे सभी गोवा जाने का फैसली करती है। जहां एक नई दुनिया उनका इंतजार कर रही है। यह फिल्म कमल पांडे द्वारा लिखित और निर्देशित है। निर्माता विनोद बच्चन ने बताया, ''जहां चार यार' सिर्फ चार महिला मित्रों की कहानी नहीं है, यह एक मनोरंजक कहानी है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। यह वास्तव में दर्शकों को अपने बैग पैक करने और अपने दोस्तों के साथ एक साहसिक कार्य पर जाने के लिए प्रेरित करेगा।
Similar Post
-
‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद देवराहा बाबा पर बनेगी फिल्म ‘मचान बाबा’
नीम करौली बाबा से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद अब स ...
-
रामायणम में जटायु के किरदार की एंट्री, अनुपम खेर देंगे आवाज
नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् के निर्माताओं ने ज ...
