बॉलीवुड फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर अक्षय ने दी प्रतिक्रिया
जानेमाने अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड फिल्मों के खराब परफॉर्मेंस पर कहा कि हमें समझने की जरूरत है कि दर्शकों को फिल्मों में क्या चाहिए और हम अपनी फिल्मों की नाकामयाबी के लिए किसी और को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ साउथ की फिल्में जमकर कमाई कर रही है। अक्षय से बॉलीवुड फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया। अक्षय ने कहा, ''हमारी कमी की वजह से फिल्में नहीं चल रही हैं। मेरी गलती की वजह से फिल्म नहीं चली। मुझे कुछ बदलाव करने होंगे। मुझे समझना होगा कि दर्शक क्या चाहते हैं। मैं अपनी तरफ से बदलाव करना चाहता हूं। फिल्मों के फ्लॉप होने पर किसी दूसरे को ब्लेम क्यों करना बल्कि मैं खुद को इस चीज का दोषी मानता हूं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
