मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती है। अनन्या पांडे ने कहा, 'मुझे मधुबाला बेहद पसंद हैं, मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं और उनमे से 'चलती का नाम गाड़ी' मेरी फेवरेट है। कभी मौका मिला तो उनका रोल पर्दे पर निभाना चाहूंगी। वो बहुत सुंदर थीं। मुझे पता है कि फिलहाल मैं उनके मुकाबले में कुछ भी नहीं हूं, लेकिन मैं उनकी लाइफ से बेहद अट्रैक्टिव हूं। मधुबाला के अलावा, वहीदा रहमान और शर्मिला टैगोर भी मेरे फेवरेट हैं। अनन्या पांडे ने कहा, 'मैं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूँ। जिस तरह से संजय लीला भंसाली अपनी फिल्में ऑडियंस तक पहुंचाते हैं - 'लार्जर दैन लाइफ।' मैं इस तरह की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। जिस तरीके से 'गंगूबाई' में उनका विजन देखने को मिला, वो वाकई कमाल का था।मुझे हर तरह की फिल्में करनी हैं। हॉरर, मास कॉमेडी, रोमांटिक जैसे सभी तरीके के जॉनर एक्स्प्लोर करने हैं। मुझे 'जब वी मेट' की तरह फिल्में करनी हैं जिसमें इमोशंस को कई तरह से दिखाया गया।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
