एकता कपूर बनायेंगी 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल
बॉलीवुड फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' का सीक्वल बना सकती हैं। विद्या बालन स्टारर फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी। 'द डर्टी पिक्चर' में विद्या बालन ने दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था। यह फिल्म सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म में विद्या बालन के अपोजिट नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी और तुषार कपूर ने काम किया था।अब मेकर्स ने इसके सीक्वल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि इसके सीक्वल के लिए बॉलीवुड की टॉप अदाकाराओं से बातचीत चल रही है। कहा जा रहा है कि एकता कपूर ने फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के सीक्वल की पटकथा लिखने के लिए कनिका ढिल्लों को चुना है। कनिका एक अन्य लेखक के साथ सीक्वल की स्क्रिप्ट पर काम कर रही हैं। स्क्रिप्टिंग का काम साल के अंत तक खत्म हो जाएगा। एकता और उनकी प्रोडक्शन टीम अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म 2023 की पहली तिमाही में शुरू होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
