जापान में रिलीज होगी ऋतिक रौशन की फिल्म 'सुपर 30'
बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन की सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30' जापान में रिलीज होगी। ऋतिक रौशन की फिल्म सुपर 30 वर्ष 2019 में प्रदर्शित हुयी थी। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। सुपर-30 एक प्रसिद्ध संस्थान है, जिसे आनंद खुद चलाते हैं, जिसमें गरीब बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जेईई जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। फिल्म में ऋतिक ने आनंद कुमार की भूमिका निभायी है।
'सुपर 30' जापान में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 23 सितंबर को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।जापान में यह फिलहाल 31 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। आनंद कुमार जापान में काफी पॉपुलर रहे हैं। इस फिल्म के लिए जापानी भाषा में सब टाइटल सती ने लिखे हैं। 2009 में जापान की ब्यूटी क्वीन और अभिनेत्री नोरिका फूजिवारा ने आनंद कुमार पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई थी। जापान की एक यूनिवर्सिटी ने अपने मैनेजमेंट के लिए सुपर 30 की कहानी से प्रेरित होकर एक बुक भी छापी थी। यूनिवर्सिटी की मैनेजमेंट की बुक में सुपर 30 पर एक चैप्टर भी है।
Similar Post
-
दो महीने तक दर्द से जूझती रहीं सुमोना चक्रवर्ती, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद सुनाई आपबीती
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री सुमोना चक्रवर्ती लंबे समय से सोशल मीडि ...
-
आमिर खान ने निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी की
मुंबई, रविवार, 05 जुलाई 2026। अभिनेता आमिर खान रविवार को यहां अप ...
-
वेलकम टू दि जंगल ने कॉमेडी की बारीकियां सिखाईं : दिशा पाटनी
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल म ...
