इस मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा
एक्ट्रेस एनी हेचे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। यह खबर उनके फैंस के लिए बहुत दुखद हो सकती है। जी दरअसल एक हफ्ते से जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहीं हॉलीवुड स्टार एनी हेचे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आप सभी को बता दें कि बीते दिन खबरें थीं कि वो कोमा में हैं और उनके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं उसके बाद अब उनके निधन की खबर ने उनके फैंस और करीबियों पर दुख का पहाड़ गिरा दिया है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि एक हफ्ते पहले एक कार दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था।
जी हाँ और हम आपको यह भी बता दें कि 5 अगस्त को सड़क दुर्घटना का शिकार हुई एनी हेचे की उम्र महज 53 साल की थी। जी दरअसल बीते दिन उनके रिप्रेजेंटेटिव का बयान सामने आया था। एक्ट्रेस के रिप्रेजेंटेटिव ने उनकी सेहत की जानकारी देते हुए बयान दिया था कि ऐनी हेचे को लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा दिया जाएगा और इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि एक्ट्रेस के बचने की कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है।
यहां तक कि उनके अंगों को भी दान कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि अब एनी हेचे इस दुनिया में नहीं रही और उनके निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल साइट्स पर इस समय एनी हेचे को लेकर कई पोस्ट किए जा रहे हैं और उन्हें याद किया जा रहा है।
Similar Post
-
आयुष्मान ने साझा किया ‘साड़ी गली’ का नया वर्जऩ
बॉलीवुड अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना ने अपने सुपरहिट गाना ‘साड़ ...
-
मृणाल ठाकुर ने किए श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति के दर्शन
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हिंदी, मराठी और तेलुगु सिनेमा में अपनी दमदा ...
-
महाराजा म्यूजिक का नया गाना ‘तेरे बिना क्या है जीना’ रिलीज
महाराजा म्यूजक़ि ने अपना नया रोमांटिक गाना तेरे बिना क्या है जीना रि ...
