‘ब्रह्मास्त्र' से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान का लुक आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से लीक हो गया है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से शाहरुख खान का लुक लीक हो गया है। फिल्म में शाहरुख का कैमियो रोल है। शाहरुख इस फिल्म में 'वानरास्त्र' की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।वीडियो में शाहरुख खून से आग की लपटों के बीच नजर आ रहे हैं। गौरततलब है कि स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा निर्मित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी की अहम भूमिका है। यह फिल्म 9 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
