शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली वेबसीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रोहित शेट्टी अपने फैंस के लिए नई कॉप सीरीज लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम 'इंडियन पुलिस फोर्स' है। इस वेबसीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की मुख्य भूमिका है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर 'इंडियन पुलिस फोर्स' एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शिल्पा और सिद्धार्थ एक्शन सीन परफॉर्म कर रहे हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी कैमरा लिए उन्हें शूट करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, इंडियन पुलिस फोर्स के सेट पर कोई ऐसा मोमेंट नहीं होता, जब बोरियत फील हो।; यह सीरिज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
