डिप्रेशन से निकलने में मां ने मदद की : दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि डिप्रेशन से बाहर निकलने में उनकी मां ने मदद की थी। दीपिका पादुकोण डिप्रेशन पर खुलकर बात करती हैं। दीपिका ने बताया कि डिप्रेशन से बाहर निकलने में उनकी मां ने मदद की थी। मैं इसका सारा क्रेडिट मां को दूंगी क्योंकि मेरी मां ने मेरी उस स्थिति को पहचाना था। लेकिन पता नहीं कैसे मैं डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उस समय मैं अपने करियर की ऊंचाई पर थी और सब ठीक चल रहा था इसी वजह से कोई कारण भी नहीं था, जिसके चलते मैं ऐसा महसूस करूं। उस वक्त मैं टूटा हुआ महसूस कर रही थी, ऐसा लगता था कि मैं पूरे दिन बस सो जाऊं।
मुझे लगता आत्महत्या कर लूंगी तो इन सबसे छुटकारा मिल जाएगा। मेरे माता-पिता बैंगलोर में रहते हैं और जब वे मुझसे मिलने आते तो मैं एकदम नॉर्मल बिहेव करती जैसे कुछ हुआ ही नहीं हैं।' दीपिका ने बताया कि मेरी हालत देखकर मेरी मां ने मुझसे कुछ आम सवाल किए थे कि ब्वॉयफ्रेंड की वजह से कुछ है? इंडस्ट्री में कुछ हुआ है? किसी ने कुछ कहा है? इन सवालों का मेरे पास कोई जवाब नहीं था क्योंकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था बस मेरे अंदर एक खालीपन था। इसी वक्त मेरी मां को समझ आ गया था कि मैं डिप्रेशन में हूं। इसलिए मैं इसका सारा क्रेडिट मेरी मां को देती हूं।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
