विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' का गाना आफत रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'लाइगर' का गाना आफत रिलीज कर दिया गया है। विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' को चर्चा में है।धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म का गाना आफत रिलीज कर दिया गया है। इस म्यूजिक वीडियो में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मेकर्स ने गाने में अनन्या को 'खूबसूरत ड्रामा क्वीन' के रूप में पेश किया, जो फिल्म में विजय देवरकोंडा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। फिल्म लाइगर का गाना 'आफत' तनिष्क बागची और जहरा खान द्वारा गाया गया एक रोमांटिक ट्रैक है। लाइगर में विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। पुरी जगन्नाध निर्देशित यह फिल्म इस साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
