विक्की कौशल ने सैम बहादुर के लिये तैयारी शुरू की
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म सैम बहादुर के लिये तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म सैम बहादुर वर्ष 1971 में हुये भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल ,सैम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ और फतिमा सना शेख, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
विक्की कौशल ने फिल्म सैम बहादुर के लिये तैयारी शुरू कर दी है।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि 'सैम बहादुर' की तैयारी जोरो-शोरों से चल रही है। विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म के 'टेबल रीड सेशन' की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें इस प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी टीम नजर आ रही है। इन तस्वीरों में विक्की के अलावा फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, निर्देशक मेघना गुलजार, लेखक भवानी अय्यर और शांतनु श्रीवास्तव, निर्माता रॉनी स्क्रूवाला नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में पूरी टीम फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा करते नजर आ रही है।
Similar Post
-
कांस-2026 में आलिया का तीसरे लुक में धमाल, आइवरी साड़ी पहनी
दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 ...
-
अरशद वारसी और शरमन जोशी ने रीक्रिएट किया 2006 का आइकॉनिक सीन
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्श ...
-
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'माइसा' की शूटिंग का यादगार अनुभव किया शेयर
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'माइसा' को ले ...
